लम्बी प्रतिक्षा के बाद बरसात होने से काश्तकारो व पशुपालको के चेहरे खिले

पिछले दो दिनो से फुव्वारो जैसी बरसात ने अचानक गति पकड़ी ओर मुसलाधार में तब्दील हो गई। बुधवार को सुबह शुरू हुई बुंदाबादी जो दोपहर तक जारी रही। दोपहर को अचानक मुसलाधार बारिश से सड़को पर पानी एकत्रित हो गया। लम्बी प्रतिक्षा के बाद बरसात होने से काश्तकारो व पशुपालको के चेहरे खिले है। वही सुखे ग्रस्त होने की सम्भावना बनी हुई थी उस पर अंकुश लगा है। हालांकि विशेषकर बरसात नही हुई है तापमान में भी गिरावट आई है। प्रशासन बुधवार दोपहर हुई बरसात 36 एमएम अंकित की है। निकटवर्ती ग्राम लोढसर में आकाशीय बिजली गिरने से एक भेंस की मृत्यु होने के समाचार मिले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here