ऑटो यूनियन की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही

राजस्थान ऑटो यूनियन की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। सुबह से ही सड़को पर टेम्पू नही दौडऩे से लोगो को बाजार जाने व अन्य स्थानो पर जाने भारी असुविधा हुई। राजस्थान ऑटो यूनियन की ओर से विभिन्न मांगो को लेकर नगरपालिका के सामने यूनियन के अध्यक्ष सत्यनारायण सांखला के नेतृत्व में पदाधिकारी रविवार को भी क्रमिक अनशन पर बैठकर आंदोलन जारी रखा। धरने पर बैठे पदाधिकारियो से मिलने के लिए भाजपा के पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल व पालिकाध्यक्ष डॉ. विजयराज शर्मा , बुद्धिप्रकाश सोनी, अब्दुल सबूर बहलीम सहित भाजपा नेताओं ने इन की मांगे सुनी।

पालिका अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि धरनार्थियो से मिलकर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वत किया था लेकिन जो उनकी मांगे है जो नगरपालिका से संबंधित नही है। बस स्टेण्ड स्थानान्तरित करने क्षेत्रीय विधायक व प्रशासन को लिखित में भेजा जा चूका है। सड़को की मरम्मत व निर्माण की मांग शीघ्र पुरी की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here