मुख्यमंत्री पशुधन नि:शुल्क दवा वितरण योजना

पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री पशुधन नि:शुल्क दवा वितरण योजना की कार्यशाला पंचायत समिति परिसर में आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन पूर्व शिक्षामंत्री मा.भंवरलाल मेघवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि मा.भंवरलाल मेघवाल ने पशु चिकित्सको एवं ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मनुष्य के साथ -साथ पशुओं के उपचार के लिए भी महती योजना शुरू की है। जो पशुपालको के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होने कहा कि देश में राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां सर्वाधिक पशुधन उपलब्ध है। जिसकी बदौलत प्रदेश ही नही अपितु दिल्ली सहित कई राज्यो में दुध की सप्लाई होती है। मुक प्राणियो की सेवा मनुष्य से कम नही है। इस लिए राज्य के ऊर्जावान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानो के लिए कल्याण कारी योजनाओं में एक कड़ी जोड़ते हुए 87 प्रकार की दवाईयां पशुधन के लिए प्रदेश के समस्त पशु चिकित्सालयो में उपलब्ध करवायेगी।

उन्होने कहा कि चिकित्सक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए इस योजना को सफल बनाने में महत्ती भूमिका निभाये। जिससे पशुपालको को लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि राज्य सरकार इस योजना पर साठ करोड़ रूपये वहन कर रही है। मुख्यमंत्री ने बजट में की गई घोषणा की क्रियान्विति की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान पुसाराम गोदारा ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। पशुपालन विभाग चूरू के उपनिदेशक विजय मोहन चौधरी ने काश्तकारो को योजना की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पशुपालन विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाकर दवाईयों की जानकारी किसानो को दी। विधायक मा.भंवरलाल मेघवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बारिकी से दवाईयों की जानकारी ली। सुजानगढ पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा ने योजना के बारे में बताया।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी मूलचंद लूणिया, बीदासर तहसीलदार श्योराम वर्मा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, सुरजाराम ढाका, राधेश्याम अग्रवाल, कृषि मंडी के उपाध्यक्ष प्रदीप तोदी, पार्षद बाबूलाल कुलदीप, सरपंच संघ के अध्यक्ष केशराराम गोदारा, प्रगति प्रसार अधिकारी विद्याधर पारीक, डॉ. शेरसिह, जलदाय विभाग के जे आर नायक, विद्युत विभाग के मनीराम, जसवन्तसिह, महबुब व्यापारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here