
स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय परिसर में शुक्रवार को गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति द्वारा भू्रण हत्या रोकने के लिए कार्यक्रम करणीदान मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शम्सुदीन स्नेनी ने कहा कि कोई धर्म व समाज इस कुकृत्य को मान्यता नही देता है। भ्रूण हत्या से लिंगानुपात गड़बड़ा जाना हमारे समाज के विकास में बाधक है। समिति के अध्यक्ष करणीदान मंत्री ने कहा कि भू्रण हत्या सभ्य व आधुनिक कहलाने वाले समाज में जघन्य अपराध है। जिस जीव को भगवान इंसान बनाने के लिए भेजता है वह मानव बनने से पहले नष्ट करना कितना बड़ा पाप है। उन्होने कहा कि हजारो की एक करोड़ बालिका की भू्रण हत्या प्रति वर्ष हो रही है जिसके लिए भावी पीढी हमे माफ नही करेगी। डॉ. मधुसुदन अग्रवान ने भू्रण हत्या को समाज के लिए कंलक बताया।













GOOD SPEECH
the fotoo of the caild is butiful