जादूई कला को संरक्षित करने के प्रयास हो – खेमाराम

स्थानीय मूनलाइट सिनेमा हॉल में चल रहे जादूगर सम्राट विराट जादूई शो में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल का जादूगर विराट ने माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर जादूई शो देखने आये दर्शकों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कहा कि जादू एक कला है, जिसे संरक्षित किये जाने की आवश्यकता है।

मेघवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जादूगर है और उन्हे इस कला को जीवित एवं संरक्षित रखने की दिशा में प्रयास करने चाहिए। दर्शकों से खचाखच भरे सिनेमा हॉल में जादूगर विराट ने अपने जादूई करतब दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल की धर्मपत्नि मनभरीदेवी भी साथ थी। इस अवसर पर जादूगर के मैनेजर एम. हुसैन ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here