स्थानीय मरूदेश संस्थान के अध्यक्ष एवं युवा साहित्यकार घनश्यामनाथ का दूरदर्शन पर आगामी 9 जुन को काव्य पाठ प्रसारित होगा। दूरदर्शन केन्द्र, जयपुर से 9 जुन की शाम 4.30 बजे प्रसारित कार्यक्रम मरूधरा में घनश्यामनाथ कच्छावा अपनी चुनिन्दा राजस्थानी कविताओं का वाचन करेंगे।
पच्चीस मिनिट के इस कार्यक्रम में काव्य पाठ के साथ-साथ कच्छावा की प्रसिद्ध लेखक राजेश कुमार व्यास एवं राजस्थानी के वयोवृद्ध साहित्यकार शुभुसिंह राजावत के साथ परिचर्चा – संवाद भी प्रसारित होगा। जिसमें तीनों साहित्यकारों के मध्य परस्पर परिचर्चा में प्रमुख रूप से राजस्थानी भाषा की मान्यता, भाषा के विकास, उत्थान, काव्य सृजन और अनुवाद विषयों पर सारगर्भित चर्चा होगी। ज्ञातव्य है कि कच्छावा का आकाशवाणी केन्द्र चूरू से भी निरन्तर काव्यपाठ, परिचर्चा व वार्ताएं प्रसारित होती रहती है।
ghanshiyam gi ham sab family ki tarf se aap ko bahut bahut mubark ho, dordarsan per 9 jun ko aap ka kavie paath ho ga.pad ker bahut khuse hue. rafeek kukda from italy