
स्थानीय डा. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान के होनहार छात्र मो. आसिफ भाटी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका के कनिष्ठ अभियन्ता नजीर मो. गौरी ने कहा कि वर्तमान समय में बिना भेदभाव के लड़के और लड़कियों को शिक्षित करना जरूरी है। शिक्षा के बिना इंसान की प्रगति नहीं हो सकती। प्राचार्य मो. अकरम सैय्यद ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है।
विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व जिला मंत्री अब्दूल सतार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इमरान अहमद भाटी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्था के संस्थापक सैयद अली हसन ने संस्था के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर मो. जावेद खीची, मो. आरीफ खीची, असलम खीची, आरीफ हसन राजा, इमरान अहमद, अयूब नसवाण, मो. खालिद गौरी, रईस अहमद, मुराद खां, इस्लाम खां, अजीज धोलिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। संचालन अब्दूल लतीफ ने किया।
kis baat ke liye samman diya wo bhi to likhte time khrab kar diya mera 😛