सुजानगढ़ : नगरपालिका चुनाव 2010 के तहत सुजानगढ़ नगरपालिका के चुनाव बुधवार को होंगे। मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा मतदान दलों को विभिन्न बूथों पर भेज दिया गया है। बुधवार को होने वाले चुनाव में कुल59884, मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कई वार्डों में दो बूथों पर चुनाव होगा। मतदान के लिए सम्पूर्ण तैयारियों कर ली गई हैं तथा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये हैं। थाना प्रभारी सीआई राजेश विश्नोई ने बताया कि एडीशनल एसपी रामेश्वरलाल जाट, पुलिस उपाधीक्षक नितेश आय तथा उनके खुद के साथ भी जवानों की टीम लगाई गई है। तीन सब इन्सपेक्टर लगाये गये है। मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बूध पर नियमानुसार पुलिस जाप्ता तैनात किया जायेगा। विश्नोई ने बताया कि कस्बे में संवेदनशील, अतिसवेदनशील मतदान केन्द्र है, जिन पर एएसआई के नेतृत्व में चार-चार कॉस्टेबल तैयान किये गये है। इन सबके आलावा मुख्यालय पर भी जवान रिजर्व रहेंगे। बुधवार को होने वाले मतदान नगरपालिका के अध्यक्ष पर के लिए 0 प्रत्याशियों व 150 से अधिक वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगा।













Please update the news of Sujangarh daily.
Nice theme Armaan
news update karo bhaya………..
where r u from
Abhi thodi problem chal rahi hi, jaldi daily update karenge
Please Update News