सिक्कीम के मुख्यमंत्री ने किये सालासर बालाजी के दर्शन

सुजानगढ़: सिद्धपीठ सालासर धाम में सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने सपरिवार बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री चामलिंग ने बालाजी की पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन की प्रार्थना की। सालासर पहुँचने पर मुख्यमंत्री का हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सांवरमल पुजारी, रविशंकर पुजारी, पूर्व उपप्रधान देवकीनन्दन पुजारी, मनोज पुजारी, यशोदानन्दन पुजारी, नरोतम पुजारी, अजय पुजारी, नन्दकिशोर पुजारी ने  पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान आकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि सालासर बालाजी के दर्शन करने से मन को शांति मिलती है तथा मनोकामना पूर्ण होती है। जिला कलेक्टर डॉ. के.के. पाठक, पुलिस अधीक्षक निसार अहमद फारूकी, उपखण्ड अधिकारी अजीतसिंह राजावत, पुलिस उपअधीक्षक नितेश आर्य, तहसीलदार महेन्द्रसिंह चौधरी, सालासर थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार, राजलदेसर थाना प्रभारी करणसिंह यादव ने सिक्किम के मुख्यमंत्री की अगवानी की। सालासर बालाजी के दर्शन के बाद सिक्किम के मुख्यमंत्री ने गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने गौशाला की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here