इस कलयुगी दुनिया में भी भले इन्सानों की कमी नहीं

सुजानगढ.: इस कलयुगी दुनिया में भी भले इन्सानों की कमी नहीं इस बात का प्रमाण आज भोजलाई बास के युवाओं ने दिया। आज दोपहर 12 बजे रेल्वे स्टेशन के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को अस्पताल ले जा कर पोस्टमार्टम करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति डीडवाना का था। जिसका नाम प्रदीप उम्र लगभग 70 से 75 वर्ष थी। वह कुछ दिनों से दमे की बीमारी से पीङित था।
पुलिस ने शिवसेना के मनोज तिवाङी से सम्पर्क कर स्थिति की जानकारी दी। श्री तिवाङी व उनके साथियों ने मनवता का परिचय देते हुए उस मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार करवाया। इस कार्य में बाबूलाल जोशी, पं. भीखमचन्द, हरीश जोशी सहित अनेक युवा शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here