सुजानगढ.: वार्ड न. 4 के पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार तंवर व पार्षद प्रकाश भार्गव ने नगर पालिका के सामने सांकेतिक धरना दिया। तंवर के अनुसार नलिया बास में रेल्वे फाटक से पूरी रोङ पर पानी भरा रहता है। वर्षा ऋतु में पानी 4-5 फीट तक भर जाता है। वर्षों पुरानी समस्या आज भी कायम है। तँवर ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर सैंकङों वार्ड वासियों द्वारा भूख हङताल व आन्दोलन किया जायेगा।
Source : Thar TV