नन्दोत्सव में भक्त भाव विभोर हुए

सुजानगढ.: नया बास स्थित सीताराम जी के मंदिर में मदनलाल इनाणियाँ परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा के पाँचवे दिन कथाव्यास आसाराम जी महाराज के सानिध्य में नन्दोत्सव मनाया गया। नन्दोत्सव में महिलाओं ने भाव विभोर होकर खूब नृत्य किया। महाराज ने कहा कृष्ण का बाल रूप हर बच्चे में व्याप्त है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने 11 वर्ष की उम्र में 11 ज्ञानेन्द्रियों को वश में कर लिया था तभी वो कंश का वध कर पाये।
व्यास जी पूजन विनोद इनाणियाँ, आदमपुर के जगदीश प्रसाद, हुन्नामल घनश्याम शर्मा, सादुलपुर के अनिरूद्र पारोदिया, सीकर के डॉ. रामनिरंजन मीश्रा ने किया। भागवत जी का पूजन पवन कुमार शर्मा ने किया।

Source : Thar TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here