
मलमास की पुर्णिमा के अवसर पर स्थानीय बस स्टैण्ड पर गुलाबीदेवी सराफ की स्मृति में उनके परिवारजनों द्वारा नि:शक्तजनों को भोजन वितरित किया गया। मानव सेवा संस्थान एवं सुजला सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में गुलाबीदेवी सराफ की स्मृति में उनके पुत्र माणकचन्द, पुरूषोतम, निर्मल, राजेन्द्र सर्राफ एवं पौत्र जितेन्द्र, मनोज, विनोद, प्रदीप, मनीष, अमित, केदार, अभिजित, रोहित सर्राफ के सौजन्य एवं पुत्री निशादेवी पौद्दार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में नि:शक्तजनों को भोजन करवाया गया एवं कम्बल वितरित किये गये।
इस पुण्य कार्य में व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रदीप तोदी, कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष सन्तोष मंगलुनिया, व्यापार मण्डल मंत्री जितेन्द्र मिरणका, महावीर बगडिय़ा, कमल पंसारी, विक्रमसिंह चौबदार, गंगाराम टाक, मालचन्द बागड़ी, नेमीचन्द प्रजापत, बाबूलाल कारोडिय़ा, राजू प्रजापत, गजानन्द जांगीड़, मधुसूदन अग्रवाल, मांगीलाल चौधरी, मंगतुराम गुर्जर, खुबाराम भाटी, बालकिशन व्यास सहित अनेक लोगों ने सहयोग दिया।













