
प्रशासन शहरों के संग अभियान में गुरूवार को नगरपालिका को 11 पट्टों से करीब तीन लाख रूपये की आय हुई। उपखण्ड अधिकारी फतेह मोहम्मद खान की निगरानी में आयोजित शिविर की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए अधिशाषी अधिकारी डा. भगवानसिंह राठौड़ ने बताया कि वार्ड नं. 35 व 36 के शिविर में गुरूवार को 11 पट्टे वितरित किये गये, जिनसे 2,98, 068 रूपये की नगरपालिका को आय हुई। डा. राठौड़ ने बताया कि शिविर में 38 जन्म-मृत्यु एवं दो विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किये गये तथा सम्बन्धित वार्डों सफाई करवाई व रोशनी की व्यवस्था ठीक करवाई गई।
राठौड़ ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दी गई। शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष डा. विजयराज शर्मा, नेता प्रतिपक्ष रामनारायण प्रजापत, पार्षद पवन चितलांगिया, पार्षद मनीष गोठडिय़ा, बाबूलाल कुलदीप, गणेश मण्डावरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहकर आमजन के कार्य करवाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।












