
नगरपालिका द्वारा आगामी 7 व 8 अगस्त को दो दिवसीय अभियान चलाकर नगर के सार्वजनिक स्थानो पर किये गये अतिक्रमण हटाये जायेगे। नगरपालिका के ईओ भगवानसिह ने बताया कि प्रस्तावित अतिक्रमण अभियान की तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी को अवगत करवाते हुए आगामी 7 व 8 अगस्त को दो दिवसीय अभियान के रूप में लेकर गांधी चौक, घण्टाघर, स्टेशन रोड़ , लाडनूं बस स्टेण्ड व सब्जी मण्डी, मुख्य बस स्टेण्ड , बाईपास रोड़ सहित सार्वजनिक स्थानो पर किए गये अतिक्रमण हटाये जायेगे। नगरपालिका ईओं ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व आमजन से अपील की गई है कि वह अपने अतिक्रमण स्वत: ही हटाकर प्रशासन को सहयोग करे। इसके बावजूद भी अतिक्रमण नही हटाने पर नगरपालिका उस अतिक्रमण को खुर्द-बुर्द कर सामान जब्त कर लिया जायेगा।













Ye adikarman hetane ka achha kam kar rhe he
Ye atikarman hetane ka achha kam kar rhe he