
सांडवा थानान्तर्गत ग्राम लालगढ व डेह की सीमा पर जलदाय विभाग की पाइप लाईन में अवैध कनेक्शन कर पानी की चोरी करने का लालगढ के 11 जनो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सुत्रो के अनुसार गोकुलदास स्वामी कनिष्ठ अभियंता जलदाय विभाग डेह ने लालगढ के नरूसिह बगैरह 11 जनो के खिलाफ जलदाय विभाग की पाइप लाईन में अवैध कनेक्शन कर पानी की चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रहे है।












