
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच एवं भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में सैन बगीची में पंचक्रान्ति योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अशोक शर्मा ने योग प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष मनीष दाधीच, पूर्व पार्षद मनीष गोठड़िया, स्मृति मंच के युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल सोनी, भाजयुमो महामंत्री विजय चौहान, दीपक शर्मा ने पण्डित जी के विचारों को आदर्श मानकर जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर परमानन्द मिश्रा, राजूसिंह भाटी, आदित्य माटोलिया ने भी विचार व्यक्त करते हुए योग भगाए रोग का महत्व बताया।
उपस्थित जनों ने नित्य सामूहिक व्यायाम करने का संकल्प लिया। इसी प्रकार भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच एवं भाजपा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की 99 वीं जयन्ति मनाई गई। इस अवसर पर विधायक खेमाराम मेघवाल, मंच के जिला अध्यक्ष भंवरलाल गिलाण, मण्डल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा, नवरतन पुरोहित, युवा मंच के जिला अध्यक्ष गोपाल सोनी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पंडित जी जीवन परिचय एवं चिन्तन फोल्डर का विमोचन किया गया। इसके पश्चात मानव सेवा संस्थान में बच्चों को फल एवं बिस्किट वितरण किया गया। इस अवसर पर विष्णुदत त्रिवेदी, प्रहलाद जाखड़, यशोदा माटोलिया, खुशीराम चान्दरा, नागेश कौशिक, श्रवण ढ़िढ़ारिया, श्रवण तोषनीवाल, महेश जोशी, दिनेश शर्मा, लक्ष्मीकान्त मिश्रा, गोपाल पारीक, विमल जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।













