

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप तोदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तोदी ने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष को भेजा है। पारिवारिक एवं व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए तोदी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। पिछले दस वर्षों से तोदी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर थे। ज्ञात रहे कि नगरपरिषद चुनावों में प्रदीप तोदी व उनकी पत्नी निर्मला तोदी को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से ही उन्हे सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं देखा जा रहा था।












