
वृत क्षेत्र के साण्डवा थाने में बंधक बनाने, जाति सूचक गालियां निकालने एवं मारपीट करने के आरोप का मामला दर्ज हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार झूमादेवी पत्नी हीराराम नायक निवासी ऊंटालड़ ने रिपोर्ट दी कि रामनारायण उर्फ पप्पू खोड़, शंकरलाल, जेठाराम जाट निवासी ऊंटालड़ ने गत 8 मई को मेरे साथ मारपीट की तथा जब मेरा लड़का मुझे छुड़ाने आया तो उसे घसीट कर अपने साथ ले गये और बनाकर रखा। रिपोर्ट में जातिसूचक गालियां निकालने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।












