
निकटवर्ती ग्राम ठरडा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का रास्ता अवरूध रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणो एवं विद्यार्थियो ने स्कुल का बहिष्कार किया । ग्रामीणो ने प्रर्दशन कर गांव में होरहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की । विद्यालय के छात्र छात्राओ ने विद्यालय का बहिष्कार करने की सूचना पर पहुंचे उपखण्ड अधिकारी फतेह मोहम्मद व तहसीलदार ताराचंद बंसल का धेराव कर अतिक्रमण हटाने स्कुल का रास्ता खुलवाने की मांग की ।
सरपंच उम्मेद कंवर व ताराचंद स्वामी ,जगदीश गुर्जर ,मदनसिंह सहित अनेक लोगो ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का रास्ता अवरूध होने पर ग्रामीणो ने प्रशासन को बार बार अवगत करवाने के बावजूद ग्रामीणो की समस्या का समाधान नही होने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रकट करते हुए अतिक्रमण हटाने व कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ,आगनबाडी ,का रास्ता खुलवाने की मांग की है । करीब दो घण्टे चले विरोध प्रर्दशन करते हुए ग्रामीणो ने बताया कि कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ,आंगनबाडी के आने जाने का रास्ता नही खुलता तब तक तीनो संस्थाओ बहिष्कार करने का निर्णय लिया है । वही दुसरी ओर मोके पहुचे उपखण्ड अधिकारी फतेह मोहम्मद खान ने ग्रामीणो से समझाईस कर स्कुल का रास्ता खोलने का विश्वास दिलाते हुए अतिक्रमण हटाने के मामले में उन्होने बताया कि पटवारी से पमाईश करवा कर 90 बी के मामलो को शीध्र निपटा कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी ।
ग्रामीणो ने दस दिन का समय प्रशासन को दिया है लेकिन स्कुल का बहिष्कार जारी रखने का एलान किया है । ग्रामीणो ने बताया कि गांव होरहे अतिक्रमण के बारे में पिछले दिनो आयोजित सरकार आपके तहत पचायत समिति में हुई जनसुनवाई में केन्द्रीय राज्य मंत्री निहालचंद मेघवाल को दिये ज्ञापन में अतिक्रमण हटाने के आदेश के बावजूद भी अतिक्रमण नही हटाने पर ग्रामीणो का आक्र ोश बढ गया ओर बुधवार को प्रर्दशन कर स्कुल का बहिष्कार किया है ।













