
निर्जला एकादशी पर कस्बे में जगह-जगह ठण्डे पानी, गुलकन्द व शरबत पिलाकर तथा तरबूज राहगीरों को खिलाकर लोगों ने दान-पुण्य कमाया। कस्बे के घण्टाघर चौक पर व्यापारियों द्वारा राहगीरों को ठण्डे मीठे तरबूज खिलाने के साथ ही ठण्डा गुलकन्द व शरबत पिलाया। इस पुण्य कार्य में ओमप्रकाश बगडिय़ा, महावीर बगडिय़ा, जितेन्द्र मिरणका, राजकुमार पारीक, हरिप्रसाद तोदी, गौरव मोर, किशन माहेश्वरी, संजय बगडिय़ा सहित अनेक लोग जुटे हुए थे।
इसी प्रकार गांधी चौक में व्यापारियों ने राहगीरों को तरबूज खिलाये तथा शरबत पिलाया। इस पुण्य कार्य में मुरलीधर सिंधी, दीनदयाल नाई, बाबू खां, बाबू सेठ, किशोर सिंधी, गोविन्द सहित अनेक लोग जुटे हुए थे। कस्बे में विवेकानन्द मार्केट, राठी हॉस्पीटल के सामने, अगुणा बाजार सहित अनेक स्थानों पर राहगीरों को ठण्डा शरबत पिलाकर पुण्य लाभ कमाया गया। वहीं दूसरी ओर घरों में महिलाओं ने अनेक पुण्य कार्य किये। शीतल जल की मटकियों सहित फलों का वितरण कर पुण्य लाभ कमाया।













