सुजानगढ.: नाथो तालाब रोङ स्थित शनिदेव मन्दिर में आज सींगनापुर शनिदेव व हनुमान जी महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। दोपहर सवा बारह बजे पण्डित ज्ञापन प्रकाश शर्मा के आचार्यत्व में आयोजित कार्यक्रम में यजमान अमचन्द भाटी ने सात्विक मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। इससे पूर्व मूर्तियों का नेत्र उन्मीलन व अभीषेक किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन पूर्णाहूति आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर आशीष भरतवाल, गणेश मण्डावरिया, विजय प्रजापत, बुद्धीप्रकाश सोनी, पवन चितलांगिया, सांवरमल अग्रवाल, अंजनीकुमार रांकावत, सुभाष ढाका सहित अनेक भक्त उपस्थित थे।
Source : Thar TV












