

स्थानीय पुलिस ने घर में प्रवेश कर छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गत 26 मई को दर्ज मामले में तत्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी चिराग उर्फ जावेद पुत्रमो. शम्सूद्दीन लीलगर निवासी वार्ड नं. 7 सुजानगढ़, सोनू उर्फ इदरीश पुत्र बाबूलाल लीलगर निवासी वार्ड नं. 8 सुजानगढ़ तथा वकास उर्फ विकास उर्फ विक्की पुत्र अब्दुल करीम उर्फ हैदर लीलगर निवासी वार्ड नं. 7 सुजानगढ़ को घर में प्रवेश कर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।












