
प्रदेश सरकार में सहाकारिता मंत्री अजय कुमार कीलक के सुजानगढ़ आगमन पर एक सादे समारोह में उनका स्वागत किया गया। पूर्व काबिना मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में कस्बे के प्रगति नगर स्थित तेजा कॉलोनी में आयोजित समारोह में धर्मेन्द्र कीलका ने माल्यार्पण कर व साफा बांधकर सहकारिता मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर नानूराम, केशराराम सींवर, तेजाराम कीलका, हजारीराम कीलका, रामेश्वरलाल, चुन्नीलाल, विनोद कीलका, सोहनराम, मो. इदरीश गौरी, विद्याद्यर बेनीवाल, पूसाराम भामू आदि ने सहकारिता मंत्री अजय कीलक व पूर्व मंत्री मा. भंवरलाल का माला पहनाकर स्वागत किया।













