

राजस्थान माध्यमिक बोर्ड के कला संकाय के गुरूवार को आये परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा ने जिला वरियता सूची में नौंवा स्थान प्राप्त किया है। बीदासर तहसील के गांव साण्डवा में संचालित जसवीर मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मुन्नी जांगीड़ ने 88.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चूरू जिला वरियता सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। तहसील के गांव लुहारा के घेवरचन्द व भंवरीदेवी जांगीड़ की लाडली मुन्नी भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। मुन्नी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों व अपने माता-पिता को दिया है। मुन्नी की इस सफलता पर विद्यालय के सचिव सतवीर धनकड़ ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।












