
कस्बे के देवसागर सिंघी जैन मन्दिर के 100 वें प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आज बुधवार को महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा रंगोली की प्रस्तुति दी जायेगी तथा शाम को बीकानेर की भजन मण्डली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। गुरूवार को पाश्र्वनाथ व पद्मावती पूजा व भजन संध्या विनोद सेठिया व सुनील पारख द्वारा प्रस्तुत की जायेगी।
शुक्रवार को अठारह अभिषेक पूजा, ध्वज पूजा व ध्वजारोहण तथा शाम को सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी मन्दिर के ट्रस्टी विजयराज, रणजीतसिंह, धनपतकुमार सिंघी ने देते हुए बताया कि महोत्सव के सभी आयोजन गच्छ वरिष्ठ महोपाध्याय भुवनचन्द्र महाराज साहब की आज्ञानुवर्ती संयमनिष्ठ प.पू.सा. पद्मप्रभा जी, सुव्रताश्रीजी, मरूतप्रभाश्रीजी के सानिध्य एवं पावन निश्रा में सम्पन्न होंगे।













