

स्थानीय पुलिस थाने में आग लगाकर झोंपड़े जलाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विनोद पुत्र सोहनलाल माली निवासी सुजानगढ़ ने रिपोर्ट दी कि सुशील पुत्र पन्नालाल माली निवासी सुजानगढ़ ने बुधवार सुबह चार बजे उसके घर में घुसकर छान व झोंपड़े के आग लगाकर उन्हे जला दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।












