
बान्द्रा हिसार सुपर फास्ट रेलगाड़ी के सुजानगढ़ पंहूचने पर कस्बे के लोगों ने विधायक खेमाराम मेघवाल की अगुवाई में चालकदल का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हेमराज माली, नीलम कुमार गंगवाल, विक्रमसिंह चौबदार, प्रहलाद जाखड़, अनिल घासोलिया, पिन्टू घासोलिया, बुद्धिप्रकाश सोनी सहित कस्बे के अनेक लोगों ने चालकदल का माला पहनाकर स्वागत किया। इस सुपर फास्ट गाड़ी के चलने से क्षेत्र के लोगों का मुम्बई से आवागमन आसान हो गया है। इससे पहले जम्मू तवी-बान्द्रा भी सुजानगढ़ होकर जम्मू से चलकर बान्द्रा जा रही है।













