

आगामी विधानसभा चुनावों के मतदान का दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आता जा रहा है, त्यों त्यों प्रत्याशियों के जनसम्पर्क में तेजी आनी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी विधायक मा. भंवरलाल मेघवाल, भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, निर्दलीय रामेश्वर भाटी तथा बसपा के सीताराम नायक कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने में जुटे हुए हैं। रामेश्वर भाटी ने जहां अपना नामांकन जमा करवाया दिया है, वहीं मा. भंवरलाल मेघवाल, खेमाराम मेघवाल व सीताराम नायक 11 नवम्बर सोमवार को अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकुल मिश्रा ने बताया विधायक मा. भंवरलाल मेघवाल सोमवार सुबह दस बजे अपना नामांकन पेश करेंगे। बसपा के तहसील अध्यक्ष कुम्भाराम मेघवाल ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी सीताराम नायक सोमवार को सुबह सवा ग्यारह बजे नामांकन जमा देंगे। भाजपा मिडिया प्रभारी भंवरलाल गिलाण ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल सोमवार दोपहर एक बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।












