

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की स्थानीय शाखा की बैठक पंचायत समिति सभागार में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिलोकचन्द किलका की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेश जानूं के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में उपशाखाध्यक्ष बनवारी कुल्हरी ने बताया कि संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारानगर में होगा। सम्मेलन की तैयारियों के लिए बैठक में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जिनमें छापर से बंशी डूडी, रामकुमार मीणा, बीदासर से रामनारायण पूनियां, कमल मीणा, साण्डवा से सोहन गोदारा, भागीरथ दुसाद, कातर से भींवाराम सारण, मुरली माचरा, कानूता से हरजीराम गोदारा, गुमान गोदारा, सुजानगढ़ से बलदेव ढ़ाका, चैनरूप चौधरी, मालासी से शिशपाल दैया, नेमीचन्द बिजारणियां के नेतृत्व में शिक्षक तारानगर जायेंगे। बैठक के बाद बीइइओ से शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में नागरमल वर्मा, दिनदयाल झूरिया, भंवरलाल पाण्डर, पवन मीणा, आदूराम मेघवाल, रेवन्तराम, रामलाल, नागरमल गवारिया, लक्ष्मण नायक, सम्पत शर्मा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।












