

स्थानीय पुलिस थाने में यौन शोषण करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री बीकानेर के मेडीकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है। जिसे पिछले एक वर्ष से लाडनूं निवासी संजय उर्फ आदित्य पुत्र विजय कुमार सोनी फोन कर तथा बहला-फुसला कर परेशान कर है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी में पीडि़ता की फेस बुक आईडी को हैक कर उस पर गलत तरीके से अश्लील तस्वीरें, विडियो क्लिपिंग, फिल्म व एमएमएस बनाकर इन्टरनेट व व्यक्तिगत रूप से रिश्तेदारों, शिक्षकों, मित्रों को भेजकर ब्लेकमेल कर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है।
शादी से मना करने पर संजय व उसकी मां चन्दादेवी उसे फोन कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 18 जुलाई को संजय अपने साथियों के साथ पीडि़ता को कॉलेज से अगवा कर ले गया तथा उसके साथ मारपीट की और उसे शारीरिक व मानसिक यातना देकर भावनात्मक दबाव बनाकर पीडि़ता का यौन शोषण कर रहा है तथा मना करने पर परिवार के तबाह करने की धमकी दे रहा है। रिर्पोट में बताया है कि पीडि़ता का मोबाइल चोरी कर आरोपी उसका दुरूपयोग कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।












