

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष भंवरलाल गिलाण ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कस्बे में जनसुविधायें बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में गिलाण ने सुजानगढ़/सुजला जिला बनाने, कन्या महाविद्यालय खोलने, राजकीय बगडिय़ा चिकित्सालय को 100 से 200 बैड क्रमोन्नत करने तथा चिकित्सालय के रिक्त पदों को भरने, फतेहपुरिया मातृशिशु कल्याण केन्द्र को वापस शुरू करने, सफाई कर्मचारियों की भर्ती करवाने, नाथो तालाब व फतेहपुरिया सरोवर का सौंदर्यकरण करने, एडीएम का पद स्वीकृत करने, सीवरेज लाईन स्वीकृत करने, मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाने, वाहन पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त करवाने, ड्रैनेज योजना, महिलाओं के लिए सुलभ शौचालयों बनवाने, विद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने, रेलवे समपार सी.-21 पर ओवरब्रीज व समपार सी-22 पर अण्डरब्रिज निर्माण करवाने, पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लगाने, नगरपरिषद व पुलिस थाने के नये भवनों का निर्माण करवाने, टाऊनहॉल का निर्माण करवाने, ट्रोमा सेन्टर को शीघ्र शुरू करवाने, पेयजल सप्लाई नियमित करवाने, बिजली की समूचित सप्लाई व वोल्टेज समस्या का निराकरण करवाने, नगरपरिषद में लम्बित पेंशन प्रकरणों का अविलम्ब निस्तारण करवाने तथा त्रुटिपूर्ण राशनकार्डों को सही करवाने की मांग की है।












