
वेंकटेश्वर मन्दिर में आयोजित ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को ध्वजारोहण किया गया। दक्षिण भारतीय विद्वान पं. कृष्ण कुमार भट्टर के नेतृत्व 18 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया गया।
इससे पूर्व सामोली मल्होत्रा ने रक्षाबंधन बांधा। बुधवार सुबह प्रात: पूजा से शुरू हुए धार्मिक आयोजन शाम को प्रसाद वितरण तक जारी रहे। भगवान के तिरूमंजन अभिषेक सहित वेदपाठ, भोग, भेरी पूजा, कुम्भ स्थापना, यज्ञशाला, होम, सवारी, पाठ, भोग, आरती के बाद गोष्ठी प्रसाद का वितरण किया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों का पुण्य लाभ लेने के लिए अनेक महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।
मैनेजिंग ट्रस्टी मंजूदेवी जाजोदिया एवं उनकी पुत्री सामोली मल्होत्रा ने भी इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहकर पुण्य लाभ कमाया। मन्दिर के व्यवस्थापक मोहनसिंह राठौड़ ने बताया कि 7 फरवरी शुक्रवार की रात्री को वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मन्दिर परिसर में रासलीला का मंचन किया जायेगा।