
सुजानगढ़ के एन के लोहिया स्टेडियम में चल रही श्रीराम कथा आयोजन समिति के तत्वाधान में शनिवार से नानी बाई के मायरो का वाचन शुरू हुआ इसमें संत मुरलीधर ने कहा भगवान हमेशा भक्त के पास ही होता है वो भक्त के हर सुख दुःख में साथ देता है वो हमेशा भक्त की परीक्षा लेता है संत मुरलीधर ने संत के स्वभाव का चित्रण करते हुए कहा कि संत ह्रïदय कोमल होता है। कथावाचक द्वारा ठेठ मायड़ भाषा राजस्थानी मे कथा प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति से श्रोता भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर नरसी मेहता, भगवान शंकर व अन्य मनोरम झांकिया भी सजाई गई।इस तरह सभी भक्त श्री राम कथा में लीन हो गए।












