दो दिन पूर्व हुई तापमान में गिरावट के बाद रविवार रात को हुई मावठ की बरसात के कारण मंगलवार सुबह घनघोर कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण सूर्यदेव ने दोपहर करीब एक बजे बाद दर्शन दिये। रविार को हुई बरसात के कारण तापमान में एकाएक गिरावट आई है और सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को घने कोहरे और सर्दी के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़ों में दुबके रहे और कस्बे के बाजार भी देर से खुले तथा बाजारों में ग्राहकी कम [...]


