कस्बे के होलीधोरा में आयोजित रात्रीकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता की फाईनल मुकाबले में कोलकाता नाईटराईडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 50 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। खन्ना बिल्डर्स खेल मैदान में आयोजित एक तरफा मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाईटराईडर्स ने इलियास खां के अद्र्धशतक की बदौलत 117 रन का विशाल स्कोर बनाया। पहाड़ से स्कोर के दबाव में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ताश के पतों की तरह बिखरती चली गई। पंजाब के खिलाडिय़ों ने [...]
