चैत्र पूर्णिमा पर सालासर बालाजी धाम में सुरजगढ विधायक श्रवण कुमार ने बालाजी के दर्शन कर पुजा अर्चना क र प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की। विधायक श्रवण कुमार के सालासर पहुचने पर कांग्रेस के पूर्व महासचिव यशोदानन्दन पुजारी, रविशंकर पुजारी , भवानी पुजारी , जीतमल शर्मा, किरोड़ीमल शर्मा सहित पुजारी परिवार के कई सदस्यो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पत्रकारो से वार्ता करते हुए श्रवण कुमार ने राज्य सरकार द्वारा पेश किये गये बजट की प्रशंसा करते [...]
