सालासर धाम में जिला जिन्द सालासर धर्मार्थ ट्रस्ट सालासर के सौजन्य से नवनिर्मित चमेलीदेवी अग्रवाल सेवा सदन का लोकार्पण शनिवार को जूनापीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरीजी महाराज, अग्रवाल ग्रुप के चैयरमैन विनोद अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी नीना अग्रवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, देवराज अग्रवाल के अतिथ्य में हुआ। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी अवधेशान्द जी महाराज ने कहा कि जीवन में कुछ पल प्रेरक ही नहीं प्रासंगिक भी होते हैं, जो परमार्थिक बन जाते हैं। महाराज ने कहा कि तीर्थ [...]


