संभाग के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डा. मोहन जैन के असामयिक निधन पर स्थानीय यंग्स क्लब सभागार में मंगलवार रात्री को स्मृति सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं समीपस्थ क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी भावांजली में डा. जैन के निधन को इस जनपद के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वरिष्ठ चिकित्सक डा. मधुसूदन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित स्मृति सभा में जुगराज बाफना एवं मुन्नीलाल बोथरा मंचस्थ थे। अतिथियों द्वारा डा. जैन की [...]
