छापर-सुजानगढ़ सड़क मार्ग पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। छापर पुलिस के अनुसार महेश पुत्र नानकराम तापडिय़ा निवासी छापर ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा बबलू पुत्र उमेश चाण्डक उम्र 25 वर्ष निवासी सुजानगढ़ मंगलवार दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे छापर से सुजानगढ़ जा रहा था, कि देवाणी तिराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ट्रेलर नं. आर. जे. 07 जी.ए. 6621 के चालक ने गफलत व लापरवाही से चलाते हुए बबलू की स्कूटी [...]
