सुजानगढ़ तहसील के लोगो को लिए खुश खबरी मार्च माह में इंदिरा गाँधी नहर का मीठा पानी प्रारम्भ हो जायेगा । चुरू जिला विकास परिषद के अध्यक्ष बाबूलाल दुगड़ ने बताया की उनके द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के प्रत्युतर में जलदाय विभाग के अधिक्षण अभियंता ने जानकारी दी की सुजानगढ़ और रतनगढ़ तहसील के गाँवों के लोगों को परियोजना के पूर्ण होने पर पेयजल उपलब्ध हो सकेगा । जिला विकास परिषद के अध्यक्ष बाबूलाल दुगड़ [...]


