कस्बे के ह्रदय स्थल घण्टाघर चौक में गत दिनों नगरपालिका द्वारा बनवाई गई सीमेन्ट के ब्लॉक की सड़क पर ठेकेदार द्वारा डाली गई मिट्टी को वापस नहीं उठाने पर व्यापारियों ने रोष प्रकट करते हुए घण्टाघर आने के चारों रास्तों को रस्सी बांधकर बंद कर दिया गया। घंटाघर के रास्ते बंद करने की सूचना मिलने पर नगरपालिका से जेईएन नजीर मोहम्मद मौके पर पंहूचकर व्यापारियों से वार्ता की। व्यापारियों ने कहा कि जब तक मिट्टी उठाने का काम शुरू नहीं [...]
