अंचल में रंग-बिरंगे रंगो का त्यौंहार होली हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पिछले कईं दिनों से चली आ रही होली की मस्ती-ठिठोली और हुड़दंग होली की रामा-श्यामा के साथ ही थम गई। होली के दिन बुधवार को दुलियां बास से होली की बनौरी निकाली गई। जो मौजीदास की धुणा से रवाना होकर नया बाजार, घंटाघर होते हुए वापस धुणे पंहूची। गुरूवार सुबह होली दहन से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डा. विजयराज शर्मा ने पंडित सोमदत शर्मा द्वारा किये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के [...]
