कच्छावा पथिक साहित्य सेवा सम्मान से सम्मानित

Gnshyamnath Kchcawa
कस्बे के युवा साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता एड. घनश्यामनाथ कच्छावा को गत दिवस जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में पथिक साहित्य सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। अमर शहीद विजयसिंह पथिक की 133 वीं जयन्ति पर पथिक सेना संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना ने कच्छावा को यह पुरूस्कार प्रदान किया।

मंचस्थ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के पूर्व अध्यक्ष पी. एस. वर्मा, भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी वी.एस. तोंगड़, धौलपुर के पूर्व जिला प्रमुख दुर्गसिंह अदाना, पूर्व अति. मुख्य अभियन्ता देवीसिंह, पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल सहित अन्य अतिथियों ने कच्छावा को पुष्पहार, शॉल, श्रीफल, पदक व मान-पत्र भेंट किया। ज्ञातव्य है कि राजस्थानी व हिन्दी साहित्य क्षेत्र में निरन्तर प्रदत किये जा रहे योगदान के लिए कच्छावा को यह सम्मान प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here