सरोजनी नायडू का जन्म दिवस मनाया

Sarojini Naidu

सोनादेवी सेठिया कन्या महाविद्यालय में प्रसिद्ध कवियत्री एवं राजनेता सरोजनी नायडू का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके जीवन चरित्र पर एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें व्याख्याता कुलदीप राणावत ने सरोजनी नायडू को राष्ट्रीय क्षितिज की कर्मठ नायिका बताते हुए कहा कि उन्होने अपनी विलक्षण प्रतिभा एवं काव्य कुशलता के बल पर सम्पूर्ण विश्व के नारी जगत में विशिष्ट स्थान रखती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रविशंकर व्यास ने बताया कि सरोजनी नायडू कांग्रेस अधिवेशन की प्रथम महिला अध्यक्ष बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here