यशोदा माटोलिया ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार व्यक्त किया

Chief Minister Vasundhara Raje

महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयन्ती पर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 160 बंदियों को रिहा करने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य यशोदा माटोलिया ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार व्यक्त किया है।

माटोलिया ने मुख्यमंत्री को लिखे आभार पत्र में लिखा है कि समाज की बुराईयों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करने वाले महापुरूष के जन्म दिवस पर 160 बंदियों को समाज की मुख्य धारा से दुबारा जुडऩे का अवसर देना महर्षि दयानन्द के पदचिन्हों का सही मायने में अनुसरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here