देश में बह रही है बदलाव की बयार – रामसिंह कस्वां

BJP

सांसद रामसिंह कस्वां ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूरे देश में बदलाव की बयार बह रही है। जनता भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी से तंग व परेशान होकर कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। कस्वां ने कहा कि आने वाला चुनाव किसी उम्मीद्वार का चुनाव नहीं है, यह देश का चुनाव है। सांसद ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर विधायक खेमाराम मेघवाल ने कहा कि बजट पारित नहीं होने के कारण प्रदेश की नई सरकार के सामने समस्यायें है। बजट के अभाव में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

मेघवाल ने कहा कि अधिकारियों के ट्रांसफर नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं के मनमुताबिक काम नहीं हो रहा है। पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी, नगरपरिषद सभापति डा. विजयराज शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। भाजपा कार्यालय में मण्डल अध्यक्ष जंवरीमल बागड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सादुलपुर की पूर्व विधायक कमला कस्वां, गणेश मण्डावरिया, कानाराम कांटीवाल, पवन माहेश्वरी, सांवरमल अग्रवाल, मदनलाल इन्दौरिया, भागीरथ करवा, खुशीराम चान्दरा, हेमराज माली, राजकुमार बेड़ा, हितेष जाखड़, हाकम अली, गणपतराम डोकीलाल, रामप्रताप बिडासरा, युसुफ गौरी, राजेन्द्र गिडिय़ा, ओमप्रकाश तुनवाल, धर्मवीर पुजारी, सईद गौरी, विष्णुदत त्रिवेदी, अब्दूल सबूर बेहलीम सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर एक नोट-एक वोट अभियान का सांसद रामसिंह कस्वां ने शुभारम्भ किया। संचालन बुद्धिप्रकाश सोनी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here