भाजपा की जीत पर पटाखे चलाकर मनाई खुशियां

khemaram

राजस्थान विधानसभा चुनावों की रविवार को चूरू में हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल के विजयी होने की खुशी में कस्बे में भाजपाईयों ने जमकर पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया तथा एक-दूसरे को बधाईयां दी। रविवार सुबह मतगणना शुरू होने के बाद से जब रूझान भाजपा के पक्ष में आने शुरू हुए और खेमाराम मेघवाल के बढ़त बनाने के साथ ही शहर के विभिन्न मौहल्लों एवं मुख्य बाजारों में भाजपाईयों ने पटाखे चलाकर तथा मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया। जो देर शाम को नवनिर्वाचित विधायक खेमाराम मेघवाल के सुजानगढ़ पंहूचने तक अनवरत जारी था।

कस्बे के घंटाघर चौक में भाजपा नेता सन्तोष बेडिय़ा, पवन दादलिका, सांवरमल अग्रवाल, भंवरलाल गिलाण, नन्दलाल घासोलिया,मनोज न्यामावाला, पिन्टू नाई, श्यामलाल नाई, सुरेश तोदी, अनिल तोदी, अनुप झिकनाडिय़ा, उतम शर्मा, गोविन्द बेडिय़ा, गोपाल सोनी सहित अनेक भाजपा नेताओं ने भाजपा की जीत पर पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य यशोदा माटोलिया ने भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए इसे कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, मंहगाई से परेशान जनता पर दिया गया जनादेश बताया। माटोलिया ने कहा कि प्रदेश की जनता गहलोत सरकार के दुराचारी एवं भ्रष्टाचारी मंत्रियों तथा सरकार की गलत नीतियों से तंग व परेशान हो चूकी थी। जनता ने वसुन्धरा राजे में अपना विश्वास जताते हुए भाजपा को छप्पर फाड़कर अपना आर्शीवाद दिया है। कांग्रेस के शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी ने बताया कि जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।

हमारा वोट बैंक पहले की अपेक्षा बढ़ा है। हमने तो पिछली बार से अधिक वोट लिये हैं। पिछली बार भाजपा के बागी रामेश्वर भाटी ने 14 हजार से अधिक वोट लिये थे, जबकि इस बार भाटी चुनाव मैदान में नहीं थे। इसके बाद भी भाजपा ने पिछली बार से कम वोट लिये हैं। तोदी ने बताया कि हार के कारणों की समीक्षा की जायेगी। सनद रहे कि भाजपा प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के मा. भंवरलाल मेघवाल को 13649 मतों से पराजित कर विजयश्री का वरण किया है। भाजपा प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल को 78920, कांग्रेस के मा. भंवरलाल मेघवाल को 65271, बसपा के सीताराम नायक को 7415 वोट मिले। जबकि 4554 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग करते हुए सभी उम्मीद्वारों को नकार दिया तथा 153 वोट रिजेक्ट हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here