चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता – मेघवाल

Assembly-elections

आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय बगडिय़ा ट्रस्ट कांग्रेस के देहात व शहर के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक मा. भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार हो जायें। सरकार तथा उनके द्वारा क्षेत्र में करवाये गये विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की आम जन को जानकारी दें। विधायक ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता कहती है कि भाजपा की सरकार आ गई तो पेंशन बंद हो जायेगी। मेघवाल ने कहा कि भाजपा को बड़े से बड़ा नेता अपना स्वयं का काम अधिकारियों से नहीं करवा सकता, जबकि कांग्रेस का एक साधारण कार्यकर्ता अपना ही नहीं आम जनता के काम करवाता है। पूर्व प्रधान पूसाराम गोदारा ने कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने गांव, गली तथा वार्ड में विकास के काम करवाये हैं लोगों को रोजगार दिये हैं।

महिला कांग्रेस प्रदेश सदस्य उषा बगड़ा ने कहा कि चुनाव के समय संगठन में आने वाले बिखराव को रोकने के साथ ही हमें सामने वाले को कमजोर नहीं आंकते हुए अपनी पूरी ताकत चुनाव में लगानी चाहिये। जिससे हमारी व जनता की मंशा के अनुरूप परिणाम आये और मा. भंवरलाल मेघवाल फिर से विधायक निर्वाचित हो। बगड़ा ने उपस्थित पुरूष कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि पार्टी की बैठक में वे अपने परिवार की महिलाओं को लाये। जिससे पार्टी की महिला ईकाई को मजबूती मिले। बैठक को नरसाराम फलवाडिय़ा, इदरीश गौरी, हाजी गुलाम सदीक छींपा, सुरजाराम ढ़ाका, ओमप्रकाश ऑपरेटर ने सम्बोधित किया। जिला अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राधेश्याम अग्रवाल, कमला गोदारा, रामवतार शर्मा भी मंचासीन थे। बैठक में सत्यनारायण खाखोलिया, बजरंग सैन, एड. सुरेश शर्मा, करणीदान चारण, पार्षद बाबूलाल कुलदीप, पूसाराम मेघवाल, श्रीराम भामा, लालचन्द शर्मा, धर्मेन्द्र कीलका, प्रेम जोशी, भागीरथ डूकिया, सिकन्दर अली खिलजी, विद्याप्रकाश बागरेचा नानू खां रामसुख गोदारा, मुकुल मिश्रा, बंटी लाखन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन रामनारायण प्रजापत ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here