वसुन्धरा ने बांधा मन्नत का नारियल

Salsar-Balaji

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा मन्नत का नारियल बांधा। पूर्व मुख्यमंत्री के सालासर आगमन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल पुजारी, हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष विजयकुमार पुजारी, पूर्व अध्यक्ष सांवरमल पुजारी, पूर्व अध्यक्ष महावीरप्रसाद पुजारी, मनोज भाणेज, हीरालाल पुजारी, मनोज पुजारी, बनवारी पुजारी, धर्मवीर पुजारी सहित पुजारी परिवार ने शॉल ओढ़ाकर एवं बालाजी की तस्वीर भेंट कर वसुन्धरा राजे का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मन्दिर के रसोवड़ा में बैठ कर बालाजी के चुरमे का प्रसाद ग्रहण किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here